मेरठ

क्रिकेटर भुवनेश्वर-नूपुर की शादी- जानिए मेहमानों के लिए क्या-क्या है डिनर मेन्यू में

Bhuvneshwar Kumar ने मेहमानों के सत्कार के लिए वेल्कम ड्रिंक्स से लेकर डिनर का खास इंतजाम किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2017, 1:19 PM IST
wedding point

मेरठ। क्रिकेटर Bhuvneshwar Kumar की शादी 23 नवंबर को है। शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों के लिए भुवनेश्वर ने मेहमानों के सत्कार के लिए वेल्कम ड्रिंक्स से लेकर डिनर का खास इंतजाम किया है। शादी से पहले 22 नवंबर को होटल ब्राॅडवे इन में लेडीज संगीत, भात, शाम को रवि सागर ग्रुप की संगीत संध्या आैर फिर डिनर है। Dinner Menu भुवनेश्वर ने फाइनल किया है। इस मेन्यू को पढ़ेंगे, तो आपके मुंह में भी पानी आने लगेगा। होटल ने इसकी पूरी तरह तैयारी शुरू कर दी है।

22 को है ये प्रोग्राम व डिनर
होटल में लेडीज संगीत में विशेष क्या-क्या होगा, इस पर Bhuvneshwar Kumar की बहन रेखा अघाना ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है, लेकिन इतना जरूर कहा कि इसके लिए डांस आैर ड्रेसेज की तैयारी कर ली है। हमारे लिए सबकुछ स्पेशल होगा। यह उसी दिन पता चलेगा। होटल में होने वाले प्रोग्राम में पैतृक गांव व शहर से काफी लोग शामिल होंगे। उस दिन यहां भात भी लिया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा।

यह है Dinner Menu
होटल 'ब्राॅडवे इन' में मेहमानों का स्वागत तीन साॅफ्ट ड्रिंग्स, चाय आैर काॅफी के साथ होगा। इसके बाद शुरूआत क्रिस्पी काॅर्न रोल, पनीर टिक्का, मुल्तानी दही के कबाब, हनी चिली पटेटो व मैन्चुरियन ड्रार्इ से होगी। डिनर में पटियाला शाही कढ़ार्इ पनीर, पनीर लबाबदार, मलार्इ कोफ्ता, वेज झालफ्रेजी, कुंभ मटर, आलू दम बनारसी, वेज मैन्चुरियन ग्रेवी, दाल मखनी, दाल तड़का येलो, स्टीम राइस व वेज बिरयानी मेन्यू में शामिल हैं। इसके साथ ग्रीन सलाद, फ्रूट सलाद, कीवी-रशियन सलाद, टाॅस्ड सलाद होंगे। वेज चाउमीन, पास्ता इन टैंगी साॅस, बूंदी रायता व पाइन एप्पल रायते के साथ-साथ रसमलार्इ, जाफरानी फिरनी, पाइन एप्पल हलवा, आइसक्रीम, चार फ्लेवर में कुल्फी भी मेन्यू में शामिल हैं। साथ ही चाट में दही भल्ला, पापड़ी चाट, चार तरह के पानी-गोलगप्पे भी मेन्यू में हैं।

Updated on:
12 Nov 2017, 1:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला