30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले भुवनेश्वर कुमार ने किया ये कारनामा

मेरठ के लोकल ब्वाॅय भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े पर पहुंचने वाले वह उत्तर प्रदेश के...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 2 Nov 2017, 3:55 PM IST

Bhuvneshwar Kumar

मेरठ। उत्तर प्रदेश यह गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भुवनेश्वर कुमार के स्विंग के आगे बड़े बड़े बल्लेबाज भी हैरान परेशान हो जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के भुवनेश्वर कुमार कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं यूपी क्रिकेट की बात करें तो पिछले दस साल में यहां की भी स्थिति बदली है। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भुवनेश्वर ने अपनी धाक जमार्इ है। मेरठ के लोकल ब्वाॅय भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े पर पहुंचने वाले वह उत्तर प्रदेश के दूसरे मध्यम तेज गेंदबाज हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट, वनडे व टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 117 मैच खेलते हुए 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को हुए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लेकर यह आंकड़ा बराबर कर लिया। मोहम्मद शमी के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले उत्तर प्रदेश के दूसरे मध्यम तेज गेंदबाज हैं।

एेसे पूरे किए 150 विकेट

होम ग्राउंड विक्टोरिया पार्क के ट्रेनी रहे टीम इंडिया के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार ने 18 टेस्ट मैचों में 45, 78 वनडे मैचों में 85 आैर टी-20 इंटरनेशनल के 21 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। यानि उन्‍होंने कुल 117 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार से पहले मोहम्मद शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में 185 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने टेस्ट में 86, वनडे में 91 व टी-20 इंटरनेशनल में आठ विकेट लिए हैं। यूपी के लिए आरपी सिंह ने 124 विकेट आैर प्रवीण कुमार ने अब तक 112 विकेट लिए हैं।

भुवनेश्वर के रिकाॅर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने अपने पांच साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 150 विकेट का आंकड़ा पूरा किया है। हालांकि, बीच-बीच में कुछ चोटों की वजह से उन्‍हें टीम से बाहर रहना पड़ा, वरना यह आंकड़ा शमी से आगे निकल जाता। पहले प्रवीण कुमार और फिर भुवनेश्वर कुमार ने साबित किया कि मेहनत आैर लगन हो, तो छोटे शहरों के गेंदबाज भी इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंच सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट, वनडे आैर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट क्लीन बोल्ड करके हासिल किया था। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करके 38 रन बनाकर वो नौवें विकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ 140 रन का रिकाॅर्ड भी बना चुके हैं।