मेरठ

Crime यूपी मेरठ में बंधक बनाकर गर्भवती महिला से रेप, जुड़वा भ्रूण की गर्भ में ही मौत!

Crime : आरोप है कि विकृत मानसिकता की वारदात को दोनों महिलाओं के साथ उनके परिजनों ने ही अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Sep 30, 2025
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )


Crime मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं के साथ रेप किया गया। आरोप है कि, विकृत मानसिकता की इस वारदात को महिलाओं के साथ उनके ही परिजनों ने अंजाम दिया। दोनों महिलाओं में से एक गर्भवती थी, जिसके पेट में पल रहे जुड़वा भ्रूण की मौत हो गई। पीड़ित दोनों की गुहार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी फरार हैं। आरोप ये भी है कि जब इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोहटा की एक महिला कार्यकर्ता थाने पहुंची तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

ये भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में युवक ने किया खौफनाक कांड, पत्नी-साले की हत्या कर फंदे पर झूला, आत्महत्या से हिल गया पूरा परिवार

थाने पर नहीं हो सकी सुनवाई

भारतीय किसान यूनियन रोहटा की महिला जिला अध्यक्ष गुलबहार अकबर ने मीडियाकर्मियों के बताया कि, पीड़िताओं की सुनवाई नहीं हो रही थी इसके बाद वह खुद दोनों पीड़िताओं को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाए हैं कि परिजनों ने दोस्तों को बुलाकर उन दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपों के मुताबिक दोनों महिलाओं को घर में ही बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं के मुताबिक उन्हे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और इस अवधि में उनके साथ लगातार जबरन संबंध बनाए गए। इससे उनके पेट में पल रहे भूर्ण को काफी नुकसान हुआ और दोनों भूर्ण की मौत हो गई। पहले पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अब अधिकारियों के संज्ञान में घटना आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

Also Read
View All

अगली खबर