Crime : युवती को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Crime : यूपी के मेरठ में चढ़त में शामिल एक बाराती ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। यह गोली छज्जे से चढ़त देख रही एक युवती को लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल पहुंचने तक युवती ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए एक बाराती को हिरासत में लिया है।
घटना मेरठ के श्याम नगर 20 फुटा रोड की है। यहीं के रहने वाली अक्सा को गोली लगी। अक्सा के पिता की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। युवती के भाई अब्दुल समद ने पुलिस को बताया कि, सोमवार रात कॉलोनी में रहने वाले हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की शादी थी। बारात कॉलोनी से फफूंडा गांव जानी थी। देर रात करीब 11 बजे चढ़त चल चल रही थी। मोहल्ले को लोग अपने-अपने घरों से चढ़त देख रहे थे। चढ़त में शामिल लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली अरशद की 20 वर्षीय बेटी अक्सा के पेट में लगी। गोली लगने से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। अब्दुल ने बताया कि उसके बहन ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। अगले वर्ष उसकी शादी थी।
अब्दुल समद ने पुलिस को ये भी बताया कि बारात में शामिल लोग जमकर फायरिंग रहे थे। अक्सा अपने दादा यासीन के मकान की छत पर खड़ी होकर बारात की रंगत देख रही थी। गोली लगने के बाद तुरंत अक्शा को बागपत रोड स्थित केएणसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेरठ एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि लड़की के पिता अरशद की एर से दूल्हे सुहेल समेत उसके भाई और अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।