मेरठ

देश के बाॅर्डर पर तैनात फौजी की घर पर अकेली थी पत्नी, तभी देर रात बदमाशों ने कर दिया ये काम

एक शख्स कर चुका है दुष्कर्म का प्रयास अब बना रहा है समझौते का दबाव
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 4:37 PM IST
DEMO PIC
देश के बोर्ड पर तैनात फौजी की घर पर अकेली थी पत्नी, तभी देर रात बदमाशों ने कर दिया ये काम

मेरठ।बाॅर्डर पर खड़े होकर देश की सुरक्षा में लगे एक फौजी के मेरठ स्थित घर पर देर रात बदमाश आ धमके।बदमाशों ने पड़ोसी बताकर पहले उसकी पत्नी को बाहर से आवाज लगार्इ।पत्नी पहुंची तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी।रात के सन्नाटे को चीरती हुई गोलियों की आवाज ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी।दहशत इतनी कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।वहीं बदमाश फायरिंग कर फरार हो गये।

घर पर अकेली रहती है फौजी की पत्नी

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन में सेना के जवान का परिवार रहता है। जबकि फौजी फिलहाल सिक्किम के पास देश के बोर्ड पर तैनात हैं।फौजी की पत्नी रोज की तरह अपने घर में सो रही थी। इसबीच ही ही देर रात कुछ बाइक सवार बदमाश फौजी के घर पहुंच गये।यहां बदमाशों ने पहले तो फौजी का नाम लेकर उसकी पत्नी को आवाज लगार्इ।उसके पत्नी के अंदर से नाम पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह उसके पड़ोसी हैं। जैसे ही जवान की पत्नी ने घर का गेट आधा खोला ही था कि बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। इससे वह बाल बाल बची।

गोलियों की अावाज सुनकर नहीं पहुंचे पड़ोसी पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस आैर पड़ोसियों को दी। लेकिन देर रात गोलियों के बाद महिला की आवाज सुनकर भी कोर्इ पड़ोसी घर के बाहर नहीं निकला। गोलियाें की आवाज से इलाका गूंज उठा और दहशत फैल गई। उधर महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि बीती दो अगस्त को मोदीपुरम निवासी अमित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस घटना में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अमित जेल गया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से ही अमित उस पर मुकदमा वापस लेने और उसके परिवार के खत्म करने धमकी दे रहा था। पीड़िता ने अमित और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
16 Oct 2018, 4:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान