मेरठ

बैंक से पीछे लगे बदमाश स्कूटी की डिग्गी में रखे 5 लाख लेकर फरार, CCTV कैमरों में कैद हुई वारदात

Highlights - Meerut में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात - कार खरीदने के लिए बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे जीजा-साले - बैंक से ही पीछा कर रहे थे बाइक सवार बदमाश
less than 1 minute read
• •
Jul 10, 2020
meerut2.jpg

मेरठ. पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए डेयरी संचालक की स्कूटी से 5 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश डेयरी संचालक का बैंक से ही पीछा कर रहे थे। डेरी संचालक के साथ उसकी पत्नी का भाई था। जैसे ही जीजा-साले मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए रुके तो बदमाश उसकी स्कूटी से रुपये उड़ाकर फुर्र हो गए। स्कूटी से रुपये लूटे जाने की जानकारी जब जीजा-साले को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।

दरअसल, हाजीपुर निवासी युवती की शादी करीब एक माह पहले कांच का पुल निवासी डेयरी संचालक खान से हुई थी। स्वजनों को शादी में कार देनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शोरूम बंद थे। इसलिए अकाउंट में रुपये जमा करा दिए थे। गुरुवार को युवती के भाई आसिफ और पति ने बैंक ऑफ इंडिया की खैरनगर शाखा से चार लाख 98 हजार रुपये निकाले। उनको स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। आसिफ को दवा लेनी थी तो वह एक मेडिकल स्टोर पर रुके। आसिफ दुकान पर चला गया। वहीं, बहनोई भी काउंटर के पास पहुंच गया। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और स्कूटी की डिग्गी से रुपये निकालकर फरार हो गए। जैसे ही जीजा-साले दवाई लेकर लौटे तो डिग्गी खुली देखकर होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। थाना प्रभारी रवेंद्र पलावत ने बताया कि फुटेज से बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
10 Jul 2020 11:18 am
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची