मेरठ

परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, जैसे ही शव से हटा कपड़ा तो उड़ गए होश, देखें वीडियो-

मेरठ के पोस्टमार्टम हाउस की लापरवाही आई सामने, परिजनों को थमा दिया किसी और का शव
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 10:24 AM IST
Meerut
परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, जैसे ही शव से हटा कपड़ा तो उड़ गए होश, देखें वीडियो-

मेरठ. मेरठ के थाना मेडिकल अंतगर्त पोस्टमार्टम हाउस में हुई एक घटना से हड़कंप मच गया। घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। इसके बाद थाना मेडिकल पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन पुलिस भी घटना की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई। परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि कई घंटे बाद गुत्थी अपने आप ही सुलझ गई। बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस से कुछ लोग वीरपाल नामक एक व्यक्ति का शव लेकन पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पता चला कि सरूरपुर से आए भूपेश नाम के व्यक्ति का भी पोस्टमार्टम हुआ था। भूपेश के परिजन वीरपाल का शव ले गए। इस लापरवाही पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। उधर, भूपेश के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों को जैसे ही पता चला कि वह भूपेश नहीं कोई आेर है तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद वे उस शव को वापस लेकर मेरठ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तक जाकर मामला शांत हुआ।

यूपी के मेरठ मेडिकल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वीरपाल नाम के व्यक्ति का शव गायब होने का शोर मच गया। वीरपाल के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस और डॉक्टरों के हाथ पैर फूल गए। छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि वीरपाल के साथ ही सरूरपुर से आए भूपेश नाम के व्यक्ति का भी पोस्टमार्टम हुआ था। भूपेश के परिजन वीरपाल का शव ले गए। इस लापरवाही पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। करीब तीन घंटे बाद वीरपाल का शव वापस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

दरअसल, खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में रविवार रात वीरपाल नामक व्यक्ति की उसके नबालिग भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मेेडिकल काॅलेज भेज दिया था। सोमवार को दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पोस्टमार्टम हाउस पर उस समय हडकंप मच गया। जब वीरपाल के परिजनों को वहां पहुंचने पर उसका शव नहीं मिला। परिजनों ने कर्मचारियों पर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई तो थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम हाउस में ऐसी घटना इतिहास में पहली बार घटी थी, जिसके चलते पोस्टमार्टम हाउस में काम करने वाले चिकिसक और अन्य स्टाफ के अलावा वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान थे। कई घंटे बाद में पता चला कि सोमवार को ही अमरोहा में एक्सीडेंट में एक मौत हो गई थी। गलतफहमी में अमरोहा के लोग वीरपाल के शव को अपना समझकर अपने साथ ले गए। मामला संज्ञान में आने पर अमरोहा के लोग वीरपाल के शव को वापस लेकर मेरठ पहुंचे और वीरपाल का शव उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद अमरोहा निवासी पीड़ित अपने परिजन का शव लेकर रवाना हो गए। वहीं वीरपाल के शव का भी उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बताते चलें रविवार रात वीरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला