8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग की छात्रा को डॉक्टर बनाने की बात कहकर झोलाछाप डॉक्टर ने क्लिनिक में अकेले में बुलाया और फिर…

नर्सिंग की छात्रा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2018, 9:27 AM IST

Meerut

नर्सिंग की छात्रा को डॉक्टर बनाने की बात कहकर झोलाछाप डॉक्टर ने क्लिनिक में अकेला बुलाया और फिर...

मेरठ. किठौर निवासी एक नर्सिंग की छात्रा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और उसने एसएसपी से मिलकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने उसको जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

युवती को मोबाइल में अपने न्यूड फोटो रखना पड़ा भारी, कैब में छूटा मोबाइल चालक को मिला तो कर दिया ये काम

किठौर निवासी पीड़िता के अनुसार, नर्सिंग के कोर्स के दौरान उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के जोगियाखेड़ा निवासी गुलफाम से हुई। मुलाकात के बाद गुलफाम उसको फोन करने लगा और करियर बनाने की बातें बनाने लगा। गुलफाम ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताया था, जिससे वह उसके झांसे में आ गई।

बीएससी की छात्रा से मिलने पीजी पहुंची सहेली तो कमरे का नजारा देख निकल गई चीख, देखें वीडियो-

छात्रा का आरोप है कि गुलफाम ने उसे बीयूएमएस का कोर्स कराने यानि डॉक्टर बनाने और शादी का झांसा देते हुए उससे संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद वह गुलफाम पर शादी करने का दबाव बनाती रही, लेकिन गुलफाम शादी की बात सुनकर उसको टालता रहा। जब युवती के परिजनों ने गुलफाम पर शादी का दबाव बनाया तो वह परिजनों के सामने रिश्ता कायम करने के लिए रोकने की रस्म पूरी कर ली। इस दौरान गुलफाम की ओर से भी रिश्तेदार एकत्र हुए। शादी की तारीख तय करने की बात पर गुलफाम ने दो माह का समय लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे लिसाड़ी गेट स्थित अपने क्लीनिक पर ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया। ऐसा गुलफाम ने कई बार किया। छात्रा का आरोप है कि अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने मामले की जांच थाना पुलिस को सौंपी है। उन्हाेंने बताया कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

Video: एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तड़पने लगी युवती तो फिर किया ऐसा काम कि देखने वालों की कांप गई रूह