मेरठ

सावन में घर लाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें तो जीवन में आएंगे मनोवांछित बदलाव

सावन में इन चीजों को घर में रखने को वहै विशेष महत्व

2 min read
Aug 03, 2018
सावन में घर लाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें तो जीवन में आएंगे मनोवांछित बदलाव

मेरठ। सावन का महीना चल रहा है। हर तरफ बम-बम भोले की गूंज है। मंदिरों और शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पसंद की चीजें घर में लाकर रखने से आपके जीवन में खुशहाली और बहार आ सकती है। ये चीजें आपको सावन माह में ही लाकर अपने घर में रखनी होगी। जिन चीजों की बात हम कर रहे हैं ये वो चीजे हैं जो भोले नाथ की प्रिय हैं और भोलेनाथ उनको हरदम अपने साथ ही रखते हैं। भोलेनाथ की प्रिय इन सभी चीजों का अपना अलग ही महत्व हैं।

ये भी पढ़ें

पकड़ी गर्इ वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी तमंचा फैक्ट्री के असलहा से 2019 लोक सभा चुनाव में थी बड़ी साजिश

शिव की इन चीजों का होता है बड़ा महत्व

पंडित कमलेश्वरानंद के अनुसार ये चीजे घर में लाकर रखने से इनका जीवन में अलग ही महत्व होता है। यह आपके लिए हर प्रकार से बेहद कल्याणकारी होता है। इससे आप मनोवांछित बदलाव अपने जीवन में देखेंगे। जीवन में शुभता और शांति का आगमन होगा। ये चीजे हिंदू धर्म में भी काफी पवित्र मानी जाती हैं। भगवान शंकर के गले में सर्प होता है, उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू होता है। गले में रुद्राक्ष की माला होती है। भोलेनाथ की इन चीजों का अपना एक आध्यात्मिक महत्व है।

त्रिशूल करता है आपदाओं से रक्षा

त्रिशूल हिंदू ग्रंथों और महाकाव्यों में वर्णित सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक माना जाता है। चांदी के त्रिशूल को घर में लाने से पूरे साल आपकी आपदाओं से रक्षा होती है।

कुंडली का सर्पदोष दूर करता सांप

भगवान शंकर के गले का सांप, उनके प्रकृति प्रेमी होने का द्योतक है। सांप भगवान शंकर का आभूषण भी माना जाता है। सावन में आप चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा घर लें आए। हर दिन इनकी पूजा करें और सावन जिस दिन खत्म हो रहा हो उस दिन किसी नदी में विसर्जित कर दें या फिर किसी मंदिर में जाकर रख दें। ऐसा करने से कुंडली में सर्प दोष या पितृ दोष को खत्म करता है। इस उपाय से आपको शांति भी मिलेगी।

सुख-सौभाग्य प्रदान करता है रूद्राक्ष

भगवान शंकर के गले और हाथों में रुद्राक्ष होता है। वह गले में रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं और साथ ही हाथों में भी रुद्राक्ष धारण करते हैं। सुख, सौभाग्य और समृद्धि के लिए रुद्राक्ष को धारण किया जाता है। सावन में रुद्राक्ष की माला धारण करना अत्यंत कल्याणकारी और समृद्धि देने वाला होता है।

घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर करता डमरू

डमरू भगवान शंकर का पवित्र वाद्य यंत्र माना जाता है। डमरू की ध्वनि नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है। सावन महीने में अगर आप डमरू लाकर अपने घर में यदा-कदा बजाते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। आप डमरू को घर में हमेशा रखें और उसे शंख की तरह ही बजाते रहें। ऐसा करना बेहद कल्याणकारी होता है।

मन में शांति प्रदान करता है चांदी का चंद्रमा

चांदी का चंद्रमा या मोती भी भगवान शंकर से संबंधित है। भगवान शंकर के सिर पर चंद्रमा विराजते हैं। चांदी की अंगूठी में मोती पहना जाता है मन की शांति के लिए यानी मन को नियंत्रित करने के लिए। सावन के दौरान ही अगर आप चांदी के चंद्र देव को पूजन स्थान पर रखकर पूजन करें तो कहते हैं इससे शिव की कृपा हासिल होती है।

ये भी पढ़ें

मेडिकल कालेज के प्राइवेट वार्ड से मिली शराब की 200 पेटियां, तहकीकात में हुआ दंग करने वाला खुलासा
Published on:
03 Aug 2018 09:56 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड