मेरठ

खत्म हुआ Rapid Rail का इंतजार, आज दुहाई डिपो पहुंच जाएंगे ट्रेन के छह कोच, शुरू होगा ट्रायल

Delhi Meerut Rapid Rail: दुहाई डिपो में पहली रैपिड ट्रेन के कोच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि रैपिड रेल के कोच के दुहाई डिपो पर पहुंचते ही इन पर टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 11:18 AM IST
खत्म हुआ Rapid Rail का इंतजार, आज दुहाई डिपो पहुंच जाएंगे ट्रेन के छह कोच, शुरू होगा ट्रायल

शहर में पहली रैपडि रेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आपके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। क्योंकि गुजरात के सावली से करीब एक सप्ताह पहले ट्रक से रवाना हुए रैपिड रेल के कोच (Rapid Rail Coaches) शुक्रवार की शाम तक दुहाई डिपो पहुंच जाएंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को धरुहेरा, रेवाड़ी हरियाणा में ट्रकों पर लदे रैपिड रेल के कोच पहुंच गए थे। जो वहां से रात में रवाना हुए हैं और शुक्रवार की शाम तक इनके यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल के छह कोच आ रहे हैं।

दुहाई डिपो पर होगा कोच टेस्टिंग का काम

गौरतलब है कि दुहाई डिपो में पहली रैपिड ट्रेन के कोच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि रैपिड रेल के कोच के दुहाई डिपो पर पहुंचते ही इन पर टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद ट्रायल रन का काम शुरू होगा। बता दें कि मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच पहली रैपिड रेल को चलाने की तैयारी है। रैपिड रेल कारिडोर के प्राथमिक खंड में ट्रैक बिछाने, ओएचई लगाने समेत अन्य काम लगभग अंतिम दौर में है।

इतने यात्री हर रोज कर सकेंगे सफर

आपको बता दें कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर दो तरह की रेल चलाई जाएंगी। जिसमें पहली रेल मोदीपुर से बेगमपुल, परतापुर होते हुए दिल्ली के सरायकाले खां तक चलेगी। इस रेल का नाम रैपिड रेल यानी आरआरटीएस होगा। जबकि दूसरी रेल मोदीपुरम से बेगमपुल होते हुए परतापुर तक चलेगी जिसका नाम मेरठ मेट्रो यानी एमआरटीएस है। वहीं रैपिड रेल की कुल संख्या 30 होगी। ये हर पांच से दस मिनट के अंतराल में 160 किमी की गति से आती जाती रहेंगी। इसके जरिए हर दिन कम से कम करीब आठ लाख लोग दिल्ली-मेरठ के बीच आवागमन करेंगे।

रैपिड में छह और मेट्रो में तीन डिब्‍बे

मेरठ मेट्रो रेल की कुल संख्या 10 रहेगी जो हर पांच से 10 मिनट के अंतराल पर 80 किमी की गति से चलती रहेंगी। रैपिड रेल में छह डिब्बे रहेंगे जबकि मेरठ मेट्रो में तीन डिब्बे रहेंगे। दोनों की डिजाइन और डिब्बे के अंदर बैठने की व्यवस्था में भी अंतर रहेगा। मेरठ मेट्रो रेल के डिब्बे लगभग उसी तरह से रहेंगे जिस तरह के डिब्बे दिल्ली मेट्रो के होते हैं। फिलहाल, अभी गुजरात के सावली से रैपिड रेल पूरी तरह से तैयार करके भेजी जाने लगी है। प्रथम चरण में 11 रेल आएंगी जिसे मार्च 2023 में दुहाई से साहिबाबाद के बीच संचालित किया जाना है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला