दिल्ली से सटे नोएडा और गाज़ियाबाद में कोरोना के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। पिछले दो दिनों की बात करें तो कोराेना के मामले दो दिनों में दो गुना बढ़ गए हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ विभाग भी अलर्ट हो गया है। नोएडा में पिछले 24 घंटों में 43 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 27 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ये मामले पिछले 24 घंटे के अंदर के हैं। जबकि इससे पहले 7 जून को कोराेना के मामलों की बात करें तो उस दिन संक्रमण के 24 नए मरीज मिले थे, जबकि 6 जून को 19 मामले सामने आए थे, वहीं पिछले 3 दिन पर नजर डाले तो 6 जून से 8 जून के बीच 19 नए मामले बढ़ कर 43 हो गए है। जिले में फिलहाल 150 एक्टिव कोरोना के मामले है।