मेरठ

डिप्टी सीएम प्रदेश की सड़कों पर किए अपने ही वादे से पलटे, यकीन नहीं आएगा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे से पल्ला झाड़ा  
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 1:01 PM IST
up dy cm

मेरठ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कैराना में सांसद हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा में जाने से पहले यहां सर्किट हाउस पहुंचे आैर प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सरकार की कर्इ उपलब्धियां गिनार्इ। साथ ही कर्इ सवालाें पर उलझकर रह गए। देश में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की राजनीति और मंदिर निर्माण की माला जपने वाली भाजपा सरकार के प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार का राम मंदिर निर्माण से ही पल्ला झाड़ लिया।

देखें वीडियोः Punch stopped a family's hookah

देखें वीडियोः Chaudhary Ajit Singh told BJP, Indian Jumla Party

यूपी बनेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार जबसे प्रदेश में सत्ता में आई है, तबसे हर तबके के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और पीएम के नेतृत्व में देश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी सीएम योगी के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश जल्द ही देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा। उन्होंने पुरानी सरकारों पर काम न करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रदेश में सड़कें बन रही हैं। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा है, बदमाशों के दिलो में डर पैदा हुआ है। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। ई-ट्रेडिंग शुरू हुई है। हर काम में पारदर्शिता आई है। सरकार और सिस्टम में समन्वय पैदा हुआ है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में काम हुआ है, नकल पर विराम लगा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इससे बड़े व्यापार-रोजगार प्रदेश में आएंगे और तरक्की मिलेगी।

यहां की सड़कें मैं बनवा दूंगा

प्रदेश की गड्ढामुक्त सड़कों के 15 जून तक के वादे के सवाल पर मौर्य ने कहा कि गड्ढामुक्त करने के लिए कोई डेड लाइन नहीं है। खुद हर बार डिप्टी सीएम मीडिया के सामने सड़को को गड्ढामुक्त करने के लिए डेड लाइन देते हैं। इस पर मौर्य ने पुरानी सरकारों को कोसना शुरू कर दिया कि पुरानी सरकार गड्ढे छोड़कर गई है। लेकिन जब जवाब नहीं बना तो मौर्य ने कहा कि मुझे बताओ कौन-कौन सी सड़कें नहीं बनी हैं, मैं खुद बनवाऊंगा।

अगले साल 305 सीटें

उन्होंने दावा किया कि 2014 की 283 से भी ज्यादा 2019 में उनकी सरकार 305 सीटें लाएगी। उस पर किसी भी मोर्चे बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही इलाहबाद की घटना की निंदा करते हुए अपराधियों पर कार्यवहाई करने की बात की, लेकिन जब उनसे मेरठ में गवाहों की हत्या पर सवाल किया गया तो वह सवाल टालते नजर आए। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दो पक्षकार का मामला है, जिसमें दोनों बातचीत करके मध्यस्ता का रास्ता निकाल सकते हैं। नहीं तो कोर्ट के फैसले का प्रदेश सरकार स्वागत करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि राममंदिर के मामले में प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने साफ़ कहा कि प्रदेश सरकार इस सबसे बाहर है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला