3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक दलित छात्र के घर पहुचें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद,उनके लौटते ही सपा राष्ट्रिय सचिव इन्द्रजीत सरोज ने किया यह काम

सड़क से सदन तक शुरू हुआ हत्याकांड का विरोध,निशाने पर योगी सरकार

2 min read
Google source verification
murder of Dalit student Dilip

सपा राष्ट्रिय सचिव इन्द्रजीत सरोज ने किया

इलाहाबाद: इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में कानून की पढाई करने वाले दलित छात्र दिलीप सरोज को न्याय दिलाने और उसके साथ हुई क्रूरता के प्रति गुस्सा अभी कम नही हुआ है। कानून की पढाई करने वाले दिलीप की मौत के बाद छात्र और आमजन में बेहद आक्रोश में है। डिप्टी सीएम के शहर में हुई दलित छात्र की हत्या का मामला सड़क के आन्दोलन के साथ अब सदन तक पंहुचा है। जिसके बाद सूबे के सियासी गलियारों में हलचल मची है।छात्र की मौत पर छात्र संगठन और सामाजिक संगठनों ने लचर कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए ।हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को जारी रखा।नाराज छात्रों ने उग्र प्रदर्शन के बाद छात्र संगठनों के साथ सियासी दलों ने भी हत्या के विरोध में सूबे की योगी सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है।

क्रूर वीडियो देख भडके छात्र
शनिवार की देर रात होटल में हुए विवाद के बाद जो क्रूर वीडियो सामने आया।जिसे आज भी देखने वाला हर शख्स सहम जा रहा है। इलाहाबाद मंडल के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला दिलीप यहाँ एडीसी में क़ानून की पढ़ाई कर रहा था। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना के वीडियो में जो वीडियो सामने आया है । उसमे दिलीप को बेरहमी राड डंडे और ईटो से मारते हुए देखा जा रहा है । दिलीप अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।दिलीप की मौत के बाद इलाहाबाद प्रतापगढ़ सहित कई अन्य जिलो में छात्र संगठन और सामजिक संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया और सडको पर निकल कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की ।

डिप्टी सीएम ने परिजनों को दिया 20 लाख
सोमवार को हुए आगजनी और बवाल के बाद सक्रिय हुई यूपी की योगी सरकार ने आनन.फानन ने मृतक के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने तीन सदस्य टीम गठित कर मृतक दिलीप सरोज के परिजनों से मिलने और घटना की वस्तुस्थिति की जा जानकारी मांगी।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मृतक परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की । और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित की गई मुआवजा की बीस लाख रुपए की राशि परिजनों को देकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया ।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने दिया 5 लाख का चेक
हत्याकांड के बाद लगातार भाजपा को घेर रही विरोधी पार्टियों ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अपने.अपने नेताओं को मृतक परिजनों की मदद के लिए भेजना शुरू किया। बहुजन समाज पार्टी के रामअचल राजभर सोमवार को छात्रों के आंदोलन का हिस्सा रहे तो मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज मृतक दिलीप के घर पहुच कर के घर पहुंचकर परिजनों को पांच लाख का चेक दिया। जिसके बाद योगी सरकार से पचास लाख का मुवावजा और परिवार के व्यक्ति की नौकरी की माग की है।