मेरठ

Kanwar Yatra 2023 : कांवड़ यात्रा में DJ पर रोक नहीं, कांवड़ियों के बनेंगे परिचय पत्र, सात राज्यों के अधिकारियों की बैठक में फैसला

Kanwar Yatra 2023 : कांवड़ यात्रा 2023 में इस बार डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 11:09 AM IST
j009.jpg

Kanwar Yatra 2023 : कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर उत्तराखंड और यूपी के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक जारी है। कांवड़ यात्रा 2023 में डीजे पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। यानी इस बार कांवड़ यात्रा में जमकर धूमधड़ाका होगा।

कांवड़ियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए ड्रोन की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कांवड़ यात्रा तैयारियों और सुरक्षा को लेकर की गई बैठक में सात राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भाग लिया।

बैठक में कहा गया कि कांवड़ यात्रा में डीजे प्रतिबंधित नहीं रहेगा। बल्कि पुलिस इसे नियंत्रित करेगी। हर कांवड़ यात्री को अपना परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। कांवड़ यात्रा का आयोजन 4 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा। इस साल करीब 4 करोड़ कांवड़ियों के कांवड़ यात्रा में शामिल होने का अनुमान है।

इस दौरान दिल्ली से हरिद्वार और दिल्ली देहरादून हाइवे 58 पूरी तरह से बंद किया जाएगा। हालांकि इस पर अभी पूरी तरह से निर्णय नहीं लिया गया है। एनएच 58 को बंद करने का निर्णय 1 जुलाई के बाद लिया जाएगा। मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आईजी मेरठ ने मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बैठक की है।

कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले शिविरों को इस बार सड़क पर नहीं लगने दिया जाएगा। कांवड़ शिविर इस बार सड़क से दूरी पर लगाए जाएंगे।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात प्लान बनाएगी। सभी चौराहों और यात्रा मार्ग पर जागरूकता वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगे सभी नोडल अफसरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी चेकपोस्ट और बैरियरों पर संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला