मेरठ

सड़क पर उतरे डीएम ने कोरोना महामारी नियंत्रण को लेकर लोगों से की अपील

Highlights डीएम ने महानगर में जाना व्यवस्थाओं हाल आमजन से मास्क लगाने की भी की अपील

less than 1 minute read
Oct 29, 2020
dm mrt

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ। जिलाधिकारी के-बालाजी ने कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को देखने व आमजन को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से महानगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाये गये कोरोना जांच कैम्प में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश व जनपद स्तर पर अनेकों कदम उठाये गये हैं उसमें आमजन सहयोग करें।

जिलाधिकारी के-बालाजी ने कहा कि जब तक कोई वैक्सीन कोरोना महामारी के लिए नहीं बनती है तब तक बचाव ही बेहतर उपाय है। जिस किसी व्यक्ति में बुखार या खांसी या सांस फूलने के लक्षण हैं तो वह कोरोना की जांच अवश्य कराएं। किसी प्रशिक्षित डॉक्टर को दिखाएं, इधर-उधर से बताई दवाएं न लें। समय से जांच करवाने पर वह अपने आपको व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकता है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए यह भी कहा कि मास्क का उपयोग प्रत्येक दशा में करें। सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करें, नियमित अंतराल पर हाथ धोएं। उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे पर लगाये गये कोरोना जांच कैम्प में किये जा रहे एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया को भी देखा। कोरोना जांच कैम्प में टैम्पो चालकों व आमजन की कोरोना जांच की गयी तथा मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Published on:
29 Oct 2020 06:10 pm
Also Read
View All