मेरठ

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने तैयार की रैपिड रेस्पांस टीम, करेगी ये काम

Highlights डीएम ने बचत भवन में ली अफसरों की बैठक सीएमओ ने दी स्वास्थ्य तैयारियों की जानकारी ग्राम प्रधान, लेखपालों व अमीनों को भी लगाया  
less than 1 minute read
Mar 17, 2020
meerut

मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने मंगलवार को बचत भवन में कोरोना वायरस को लेकर तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें देश में 31 नए मामलों की जानकारी दी। बैठक में डीएम ने कहा कि हमें साथ काम करने की जरूरत है। अपनी बचाव के लिए छोटे मगर महत्वपूर्ण कदम सभी विभाग अपने स्तर से उठाए। डीएम ने कोरोना वायरस को रोकने को लेकर तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की।

डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि जिले में रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है। इसमें रेवेन्यू विभाग, डवलपमेंट विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोग रहेंगे। वहीं बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों को कहा गया है कि वे अपने प्रतिष्ठान में भी जागरूकता के पोस्टर लगाएं। डीएम ने बताया कि जिले के सभी ग्राम प्रधानों, लेखपालों और अमीनों को ग्रामीण क्षेत्रों में उतारा गया है। ये सभी लोग ग्रामीणों से जागरूक रहने और साफ-सफाई के उपायों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ेंः coronavirus इस जनपद के न्यायालय 21 मार्च तक बंद, हाईकोर्ट के निर्णय के बाद नहीं हुआ कामकाज

डीएम ने बताया कि अभी तक हमारे पास विदेश से आने वालों की 179 लोगों की सूची आई है। सभी लोगों से हमारी डब्लूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और ये सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

Published on:
17 Mar 2020 11:03 pm