मेरठ

शराब के दो घूंट की खातिर युवक के साथ कर दिया ऐसा काम कि इंसानियत हो गई शर्मसार

कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की अंगूठी से हुई आरोपियों की पहचान
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 5:08 PM IST
Drinker

मेरठ। शराब का नशा शराबियों को इस कदर हुआ कि शराब के क्वाटर के चक्कर में दो युवकों ने एक अन्य शराबी युवक की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी मृतक के पैसों के साथ मृतक की अंगूठी भी ले गए। पुलिस को आरोपियों की पहचान मृतक की अंगूठी से हुई। पुलिस को आरोपियों के पास से मृतक की अंगूठी के साथ उसका पर्स भी बरामद हुआ।

मेरठ के थाना रेलवे रोड में बीते चार दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त अमित पुत्र ओमकार सिंह निवासी ग्राम पनवाड़ी थाना दौराला के रुप में हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने पुलिस सभागार में हुई प्रेस वार्ता में हत्या के मामले का खुलासा किया। उन्होंने सभी कयासों को दूर करते हुए केस का खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह आरोपियों ने दो घूंट शराब के लिए एक व्यक्ति की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-काला हिरण मामला: सलमान खान को सजा के फैसले पर इस मशहूर हस्ती ने किया कड़ा विरोध

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का झगड़ा शराब के क्वाटर को लेकर हुआ था। शराब के नशे में होने के कारण आरोपियों ने अमित की ईंटों से कुचलकर नृशन्स हत्या कर दी। आरोपियों के पास मृतक की अंगूठी मिलने से आरोपियों की पहचान हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला