मेरठ

शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक बन गया हाॅलीवुड फिल्म का स्टंटमैन, लोगों में मच गया हड़कंप

लोगों ने हिम्मत करके पकड़ा, जमकर पिटार्इ के बाद पुलिस को सौंपा
2 min read
Oct 16, 2018
meerut
शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक बन गया हाॅलीवुड फिल्म का स्टंटमैन, लोगों में मच गया हड़कंप

मेरठ। शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक सुबह-सुबह हाॅलीवुड फिल्म का स्टंटमैन बन गया। टीपीनगर में तेज गति से डंपर लेकर घुसे चालक ने जिस तरीके से डंपर को दौड़ाया लोग उससे जान बचाकर भागने लगे। मामला अल सुबह का है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार में मंगलवार सुबह पांच बजे नशे में धुत्त एक डंपर चालक ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। वह घरों में टक्कर मारता हुआ बिजली के खम्भे से डंफर को टकरा गया, लेकिन फिर हॅाॅलीवुड फिल्मी स्टाइल में तेज स्पीड देकर उसने डंपर को उछाल दिया। नशेडी ड्राइवर का यह कारनामा देख लोग इधर-उधर भागने लगे। उसकी इस हरकत के घरों में तो नुकसान हुआ ही साथ ही क्षेत्र के बिजली के तार भी डंपर में उलझकर टूट गए। जिसके चलते सुबह के समय से क्षेत्र की बिजली भी गायब हो गई है। इसके बाद डंपर चालक शराबी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

शराब के नशे में सुबह किया यह कारनामा

रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार कालोनी में सुबह-सुबह मिट्टी डालकर एक डंपर लौट रहा था। उसके चालक ने सुबह ही शराब पीनी शुरू कर दी। काफी देर शराब पीने के बाद वह डंपर को लेकर वहां से चल दिया। नशेड़ी ड्राइवर नशे में डंपर का डाला नीचे करना भूल गया। जिसके चलते उसने रास्ते में दो मकानों में टक्कर मारी और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने भागने के चक्कर में डंपर की स्पीड तेज कर दी। इससे बिजली के खंभे में टक्कर लगी और बिजली के तार टूटकर डंफर में अटक गए। नशेड़ी चालक ने तार निकालने के चक्कर में डंपर की गति को तेज कर दिया। जिससे डंपर तेज स्पीड में कई फिट ऊपर उछल गया, लेकिन गनीमत रही कि पलटा नहीं। बिजली का तार टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने डंफर चालक का पीछा किया और रोहटा रोड के गोलाबड़ के पास डंफर व उसके चालक को पकड़ लिया, जो शराब के नशे में धुत्त था।

लोगों ने पिटार्इ करके पुलिस को सौंपा

लोगों ने चालक की जमकर खबर ली और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगो ने बताया कि तार टूट जाने के कारण सुबह से लाइट नहीं आने के चलते पानी की किल्लत हो गई। एसओ टीपी नगर ने बताया कि डंपर चालक नशे की हालत में है वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा है। होश में आने पर ही कुछ बता पाएगा। डंपर को भी थाने में लाकर खड़ा कर लिया गया है। उसके मालिक को सूचना भिजवा दी गई है।

Published on:
16 Oct 2018 05:51 pm