अमेठी. जिले में 48 घंटे पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला प्रकाश में आया है। सुसराल वाले रातों-रात लाश को ठिकाने लगाने की जुगत देख रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। दूसरे दिन मायके पक्ष को जब घटना की ख़बर लगी तो वो बेटी के घर पहुंचे। यहां मौत की अलग-अलग कहानी सुनकर उनका माथा ठनक गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, अब पुलिस आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।