मेरठ

BJP Jan Vishwas Yatra : यात्रा बनी जंग का मैदान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष आमने—सामने, संगीत सोम के खिलाफ नारेबाजी

BJP Jan Vishwas Yatra : भाजपा की जनविश्वास यात्रा भाजपाइयों के बीच लड़ाई का मैदान बनती जा रही है। मेरठ में भी जनविश्वास यात्रा के स्वागत के दौरान भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों मे बीच—बचाव करा दिया।

2 min read
Dec 27, 2021
BJP Jan Vishwas Yatra : यात्रा बनी जंग का मैदान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष आमने—सामने, संगीत सोम के खिलाफ नारेबाजी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ . BJP Jan Vishwas Yatra : प्रदेश में चुनावी मैदान तैयार करने के लिए निकाली जा रही भाजपा की जनविश्वास यात्रा पार्टी के लिए गले की फांस बनती जा रही है। मेरठ और नोएडा में जिस तरह से आपनी मतभेद खुलकर सामने आए और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इससे तो यहीं दिखाई जान पड़ता है। सत्तादल भाजपाइयों के बीच भीतरखाने पनप रहे मतभेद अब खुलकर सड़कों पर आने लगे हैं। भाजपाइयों के ये मतभेद तेजी से उभर रहे हैं। पार्टी की जनविश्वास यात्रा के दौरान भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना क्षेत्र से विधायक संगीत सोम की पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा से नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच जमकर तकरार हुई।

यह बात पूर्व जिलाध्यक्ष के गांव के लोगों को पता लगी तो उनमें रोष फैल गया। भाजपा विधायक जब जिलाध्यक्ष के गांव में जाने लगे ते ग्रामीणों ने उनको रोक लिया और गांव के भीतर नहीं घुसने दिया। भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिसके चलते भाजपा विधायक संगीत सोम को वापस लौटना पड़ा। विरोध और नारेबाजी का ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में गत शुक्रवार को सरधना विधायक संगीत सोम और पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के बीच विवाद हो गया।

विधायक संगीत सोम समर्थकों के सामने पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा से अभद्र भाषा का प्रयोग कर गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष को यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके चलते वे यात्रा स्वागत कार्यक्रम में मौजूद हैं। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थक भी मौजूद थे। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक संगीत सोम बार—बार अपना रौब दिखा रहे थे। मामला बढ़ता देख दूसरे भाजपा नेताओं ने दोनों को शांत कराया।

इस विवाद के बाद जब भाजपा विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष के गांव पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हे गई। ठाकुर बाहुल्य गांव में शिवकुमार राणा जिंदाबाद और संगीत सोम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने संगीत सोम के काफिले को घेर लिया। संगीत सोम फरीदपुर मामन गांव के रहने वाले हैं। जबकि इसी के पास गांव राधना के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा रहने वाले हैं। दोनों नेता ठाकुर बिरादरी से हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Published on:
27 Dec 2021 03:52 pm
Also Read
View All