मेरठ

ED की टीम ने मेरठ में जमाया डेरा, कई एक्पोटर्स हैं रडार पर, कभी भी हो सकती है कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी इस छापामार कार्रवाई को पीएनबी घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी का यहां भी नेटवर्क है।

2 min read
Feb 21, 2018

मेरठ। पीएनबी घोटाले के बाद पूरे देश में चल रही छापेमारी के बीच प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मेरठ सर्किल में डेरा जमाया हुआ है। मंगलवार को मेरठ के गीतांजलि शोरूम में छापामारी के बाद वह अभी भी किसी बड़ी मछली की तलाश में है। माना जा रहा है मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित गीतांजलि शोरूम पर भी छापामारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें

मेरठ के गीतांजलि शोरूम पर ईडी की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप

मेरठ से जब्त किए गए गीतांजलि शोरूम के दस्तावेजों की ईडी के अलावा आयकर अन्वेषण विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं मिला है। जिससे गड़बड़ी का पता चल सके। पंजाब नेशनल बैंक वाले घोटाले में फंसे नीरव मोदी की जड़ें खंगालने के लिए ईडी ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इससे मेरठ सर्किल के अंतर्गत आने वाले तमाम सर्राफ कारोबारियों में छापामारी को लेकर हड़कम्प मचा है। सूत्रों के मुताबिक गीतांजलि ज्वैलर्स के अलावा ईडी के निशाने पर कई और बड़े सर्राफ भी हैं। आयकर सूत्रों की माने तो ईडी की कार्रवाई अभी कुछ दिनों तक लगातार होगी जिसमें आयकर के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

नीरव मोदी के पश्चिमी उप्र के कई बड़े व्यापारियों से संबंध
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में फंसे नीरव मोदी के संबंध पश्चिम उप्र में कई अन्य बडे व्यापारियों से भी है। मेरठ में एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले कई व्यापारी ईडी के रडार पर है। इनमें प्रमुख रूप से ज्वैलर्स और ब्रांडेड कंपनी के ज्वैलरी शोरूम के संचालक हैं।

ईडी की टीम उनके बारे में सभी डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा ऐसे लोग भी है जो रियल स्टेटस के कारोबार से जुडे हुए है। ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस की कोई मदद नहीं ली। टीम सभी जानकारियां पहले से ही जुटाकर मेरठ आई और पूरी तैयारी के साथ गीतांजलि ज्वैलर्स पर छापा मारा। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में ईडी की टीम कोई बड़ी कार्रवाई करने वाली है।

ये भी पढ़ें

मेरठ की महिला का आरोप, देवबंद में होता है धर्म परिवर्तन
Published on:
21 Feb 2018 08:07 pm
Also Read
View All