उधर इस शव यात्रा में बीजेपी विधायक सहित कई अन्य मंत्री भी उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शव यात्रा में शामिल होंगे। बीजेपी जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि किसी भी मंत्री का अभी तक उनके पास कोई प्रोग्राम तो नहीं आया है, लेकिन ऊर्जा मंत्री और बिजनौर के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित, सतीश महाना, सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी सहित कई अन्य मंत्री भी गुरुवार को शव यात्रा में शामिल हो सकते हैं।