बताया जा रहा है थानाध्यक्ष कमलापुर जिला सीतापुर ने सुबह करीब 6 बजे विधायक के घरवालों को सूचित किया कि सीतापुर रोड पर एक ट्रक से विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की फॉर्चूनर कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें लोकेंद्र की मौत हो गई है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जैसे जमीन ही न रही और घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद सभी परिजन तुरंत सीतापुर के लिए रवाना हो गए।