नोएडा. बेटियां अपने मां-बाप के साथ खुद को महफूज महसूस करती हैं, लेकिन यदि मां-बाप ही बेटियों की अस्मत का सौदा करने लगे तो कोई क्या होगा? ऐसा ही मामला नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली में आया है, जिसमें एक युवती ने कोतवाली में शिकायत देकर कहा है कि उन्हें अपने मां-बाप से खतरा है। उसके मां-बाप मुंबई ले जाकर डांस बार में नाचने और गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। उन्होंने उसे बेचने सौदा भी किया, लेकिन इसकी भनक लगते ही वह अपनी बहनों की मदद से किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर निकलने में सफल रही है। अब उसे और उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर संबधित थाना पुलिस को जांच के लिए भेज दिया है।