गौरतलब है कि जनपद बिजनौर के नूरपुर तहसील से लोकेन्द्र चौहान दो बार भाजपा विधायक रहे। बुधवार सुबह वे लखनऊ से लौट रहे थे। लेकिन, उनकी गाड़ी जैसे ही सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र स्थित NH-24 पर पहुंची, यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल, सभी घायलों और मृतक को हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां, डेड बॉडी की पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस पूरे घटना की छानबीन कर रही है। वहीं, इस घटना से भाजपा खेमें शोक की लहर है। क्योंकि भाजपा ने आज दो कद्द्वार नेता खो दिया है। एक लोकेंद्र सिंह दूसरा राजस्थान से कद्दवार नेता कल्याण सिंह की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।