गाजियाबाद. यदि आप भी बहुमंजिला इमारतों में रहते हैं और आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके की सनराइज सोसाइटी में सोमवार देर शाम उस वक्त अचानक भगदड़ मच गई। जब एक बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से 4 वर्षीय बच्ची गिर गई। बताया जा रहा है कि बच्ची फ्लैट की बालकनी में खेल रही थी। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।