
मुजफ्फरनगर. आतंकियों की मदद करने वाले मुजफ्फरनगर कई सर्राफा व्यापारी एनआईए के रडार पर हैं। यहीं वजह है कि रविवार को एक बार फिर एनआईए की टीम ने अंशुल जैन और शशांक जैन के यहां छापा मारकर गहन पूछताछ की है। बता दें कि इससे पहले एनआईए ने 3 फरवरी को आदेश जैन नाम के सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया था। अंशुल जैन और शशांक जैन उसी सर्राफा व्यापारी के पुत्र हैं। इसके बाद एनआईए ने नगर कोतवाली पहुंचकर दो नोटिस तामील कराए। ये दोनों नोटिस आदेश जैन के दोनों बेटों के नाम बताए जा रहे हैं। बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी तक एनआईए ने नगर कोतवाली में ही डेरा डाला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक NIA को लगातार मुजफ्फरनगर के सर्राफा व्यापारियों द्वारा टेरर फंडिंग के इनपुट मिल रहे हैं। मुजफ्फरनगर से हवाला मामले में दो सर्राफा व्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को एक बार फिर एनआईए की टीम मुजफ्फरनगर पहुंची। जहां एक ज्वेलर्स के आवास पर पहुंचकर कुछ देर तक परिजनों से गहन पूछताछ की और उसके बाद एनआईए की टीम नगर कोतवाली पहुंची जहां पुलिस को दो नोटिस तामील कराए। दोनों नोटिस आदेश जैन के दोनों बेटे शशांक जैन और अंशुल जैन के नाम से थे।
बताया जा रहा है कि शशांक जैन और अंशुल जैन को एनआईए ने पहले भी पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन ये दोनों एनआईए हेड क्वार्टर नहीं पहुंचे। इस वजह से एनआईए ने एक बार फिर नोटिस तामील कराए हैं। इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि मुजफ्फरनगर के कई और सर्राफा व्यापारी एनआईए के रडार पर हैं, जिसको लेकर एनआईए जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक एनआईए ने नगर कोतवाली में ही डेरा डाला हुआ है। वहीं इस संबंध में NIA टीम ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है।
आदेश जैन के यहां बरामद की थी विदेशी करेंसी और हथियार
गौरतलब है कि 3 फरवरी 2018 को एनआईए की टीम ने एटीएस के साथ मुजफ्फरनगर के दो सर्राफा कारोबारी अरिहन्त ज्वेलर्स व दिनेश ज्वेलर्स के घर व दुकान पर छापेमारी की थी, जो 14 घंटे तक चली थी। एनआईए को अरिहंत ज्वेलर्स के मालिक आदेश जैन के यहां छापेमारी में 32 लाख की नकदी, 1 चाइना मेड पिस्टल कारतूस, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल सहित भारी मात्रा में दस्तावेज, इलेक्टॉनिक डिवाइस व सऊदी अरब, कतर, जापान, थाईलैंड, ओमान, कुवैत, यूएसए की करेंसी बरामद हुई थी। वहीं दिनेश ज्वेलर्स के मालिक दिनेश गर्ग उर्फ अंकित के यहां छापेमारी में 15 लाख रुपये, 2 नोट गिनने की मशीन, एक पिस्टल कारतूस, 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

Published on:
19 Feb 2018 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
