3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेरर फंडिंग केस: लश्कर-ए-तैयबा के फाइनेंसर दो सर्राफा व्यापारी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

एनआईए ने सर्राफा व्यापारियों से अवैध हथियार सहित भारी मात्रा में देशी व विदेशी करेंसी बरामद की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2018, 9:17 AM IST

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. पिछले दिनों एनआईए और एटीएस की टीम द्वारा मुजफ्फरनगर के सर्राफा कारोबारियों के यहां की गई छापेमारी के दौरान दो सर्राफा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए की टीम ने इनके पास से अवैध हथियार सहित भारी मात्रा में देशी व विदेशी करेंसी बरामद की है। दोनों व्यापारियों पर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए पैसा इकट्ठा करने का आरोप है। एनआईए की इस कार्रवाई से सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- नव विवाहित जोड़ों ने एक दूजे से ऐसे किया प्यार का इजहार, जिसे सुनकर हंस-हंसकर आप हो जाएंगे लोट-पोट

क्राइम ब्रांच की टीम ने इनामी बदमाश राजीव को किया गिरफ्तार, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

दरअसल, 3 फरवरी 2018 को एनआईए की टीम ने एटीएस के साथ मुजफ्फरनगर के दो सर्राफा कारोबारी अरिहन्त ज्वेलर्स व दिनेश ज्वेलर्स के घर व दुकान पर छापेमारी की थी, जो 14 घंटे तक चली थी। एनआईए को अरिहंत ज्वेलर्स के मालिक आदेश जैन के यहां छापेमारी में 32 लाख की नकदी, 1 चाइना मेड पिस्टल कारतूस, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल सहित भारी मात्रा में दस्तावेज, इलेक्टॉनिक डिवाइस व सऊदी अरब, कतर, जापान, थाईलैंड, ओमान, कुवैत, यूएसए की करेंसी बरामद हुई थी। वहीं दिनेश ज्वेलर्स के मालिक दिनेश गर्ग उर्फ अंकित के यहां छापेमारी में 15 लाख रुपये, 2 नोट गिनने की मशीन, एक पिस्टल कारतूस, 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें- खुश था वह उसके पेपर अच्छे हो रहे थे, आज परीक्षा देने घर से निकला, लेकिन...

ताजमहल पर आजम के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपा नेता और हिंदू संगठन, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

इसके बाद पूछताछ के लिए दोनों कारोबारियों को एनआईए के आॅफिस बुलाया गया था। जहां इनसे कई घंटे पूछताछ के बाद दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए फंड जुटाने का काम कर रहे थे। इस घटना क्रम का पता चलते ही सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2018: सोनाक्षी सिन्हा ने किया स्पोटर्स कार अवंती का शोकेस

VIDEO आखिर ऐसा क्या हुआ जो मुरादाबाद कचहरी में मच गया हडकंप,जानिए इस खबर में

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश