19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा गोली कांड: आरोपी दरोगा की पत्नी ने भी की सीबीआर्इ जांच की मांग

एनकाउंट नहीं यह एक हादसा दिया जा रहा राजनीतिक रूप

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Feb 08, 2018

si vijay

नोएडा।जिम संचालक को गाेली मारने के मामले में अब आरोपी दरोगा विजय दर्शन की पत्नी चेतना शर्मा ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। चेतना शर्मा का कहना है कि इस मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से एनकाउंटर नहीं है। यह एक हादसा है। इसमें पिस्टल छीनने को लेकर दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान उनके पति की पिस्टल से गोली चल गई। उन्होंने बताया कि इसमें विजय दर्शन की तरफ से गोली चलाने की कोई नीयत नहीं थी। चेतना की विजय दर्शन से 2011 में शादी हुई है और दोनों के एक साल की एक बेटी है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गर्इ है। जिसकों लेकर कर्इ अहम सबूत भी एकत्र किये गये है।

यह भी पढ़े-अंडर-19 वर्ल्डकप जीतकर लौटे शिवम मावी को डीएम ने दी यह हिदायत

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=x8HEnsxGynU

सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल

वहीं आरोपी दरोगा की पत्नी चेतना ने बताया कि वह पूरे मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। इतना ही उनके पूरे परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग गंदे आैर गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कमेंट कर रहे है। इससे हम मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। जिसकों लेकर हम भी चाहते ही इस मामले की सीबीआर्इ जांच हो। जिससे सब कुछ दूध का दूध आैर पानी का पानी हो जाये। कुछ गलत आरोप लगा रहे है आैर इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे है।

यह भी पढ़े-propose day 2018: राशी के अनुसार इस तरह करें प्यार का इजहार तो मिलेगी सफलता

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=LHk8sxmBODw&t=17s

दरोगा ने जिम संचालक को मार दी थी गोली

आपकों बता दें कि शनिवार रात को सेक्टर-122 फेज थ्री में तैनात प्रशिक्षु दरोगा विजय दर्शन ने पर्थला खंजरपुर निवासी जिम संचालक जितेंद्र यादव को गोली मार दी थी। इसके बाद से जितेंद्र फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने आरोपी दरोगा विजय दर्शन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में शामिल एक दरोगा व दो सिपाहियों को डीआईजी ने निलंबित कर दिया है। एसपी क्राइम पीति बाला गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों को पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=C5wIy0qlkzU