3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auto Expo 2018:सोनाक्षी सिन्हा ने किया स्पोटर्स कार अवंती का शोकेस

कार में 3800 सीसी का इंजन और 320 है हाॅॅर्स पावर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 8 Feb 2018, 6:32 PM IST

sonakshi sinha

ग्रेटर नोएडा।इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आॅटो एक्सपो के दौरान फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रेटर नोएडा पहुंची। यहां उन्होंने डीसी टीसीए कंपनी की स्पोटर्स लुक कार अवंती को शोकेस किया। यह अभी कॉन्सेप्ट कार है। इस कार को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि यह कार फरारी जैसी कारों की तुलना में हाई वर्जन में मार्केट में आएंगी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पहुंचने के बाद में डीसी कंपनी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

यह भी पढ़े-Auto Expo 2018: भारत में जल्द दौड़ेगी बाइक की तरह टू सीटेड वाली कार, खासियत जान चौंक जाएंगे आप

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=6M1RurQNrb4&t=80s

इस अभिनेत्री ने किया कार का शोकेस

डीसी कंपनी ने आॅटो एक्सपो के दौरान गुरुवार को अपनी स्पोटर्स लुक की टीसीए अंवती की लॉन्चिंग की है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि गोल्डन कलर की यह खूबसूरत कार स्पोटर्स लुक की पहली नये वर्जन कार होगी। डीसी टीसीए कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप छाबरिया ने बताया कि पूरी उम्मीद है कि देश के कस्टूमर कार को जरूर पंसद करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की बढ़ते रुझान को देखते हुए अंवती को तैयार किया गया है। दरअसल में देश के युवा आज के दौरान स्पोर्टी कार की तरफ बढ़ रहे है। यहीं वजह है कि कंपनियां स्पोर्टी लुक पर बहुत ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री के घर के सामने सपार्इयों ने किया एेसा काम कि पुलिस के उड़ गये होश

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=chgYwx2-D_k

इस कार की ये है खासियत

डीसी टीसीए कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप छाबरिया ने बताया कि कार के बीचो-बीच इंजान दिया गया है। यह यूरो 6 वर्जन की कार है। यह कार 2020 के बाद में देश में लॉन्च होगी। जिसका इंजन 3800 सीसी का है और हाॅर्स पावर 320 की है । यह गाड़ी कम ही समय में हवा से बात करती नजर आएंगी। उन्होने बताया कि कार को फरारी से भी बेहतर डिजाइन दिया गया है। साथ ही आने वाले समय में नए वर्जन की कार है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=tlUI7qxME3U

यह भी पढ़े-Auto expo 2018:ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को अपनाया यह अनोखा तरीका, देखें वीडियो

शुक्रवार से आम लोगों के लिए खुलेंगा आॅटो एक्सपो

बता दें कि इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से आॅटो एक्सपो की शुरूआत हो गई है। आम लोगों के लिए 9 से 14 तक आॅटो एक्सपो में आने की अनुमति दी जाएगी। इसमें देश-विदेश की 50 से ज्यादा टू व्हीलर, फोर व्हीलर और कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी हिस्सा ले रही है। पहले दिन 65 से ज्यादा नए वाहनों की लांन्चिंग की गई। गुरुवार को भी एमफ्लक्स मोटर्स, लोहिया, ट्वंटी टू मोटर्स, यूएम इंडिया, ग्रेवेस कॉटन, पिनकल और यूनिति कार कंपनी ने अपने वाहनों की लॉन्चिंग की।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश