
ग्रेटर नोएडा। अब वो दिन दूर नहीं जब भारत में भी यूरोप की तर्ज पर 2 शीटर कार दौड़ेगी। स्वीडन की यूनिति बर्ड कंपनी ने एक ऐसी ही कार ऑटो एक्सपो में लॉन्च की है। यह कार अगले साल से भारतीय मार्केट में आ जाएगी। कंपनी की तरफ से बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। खरीददार कंपनी की वेबसाइटर जाकर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते है। यूनिति कंपनी अक्टूबर में ही अपने एक और 5 शीटर कार मार्केट में उतार रही है। हालांकि, 2 और 5 शीटर कार का नाम कंपनी ने यूनिति ही रखा है। दोनों ही कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक है।
स्टीयरिंग लैस होगी कार
यह कार स्टीयरिंग लैस है और पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। इसमें टच स्क्रीन लगाई गई है। यानि की मोबाइल की तरह कार को ड्राईवर ऑपरेट करेगा। कलच और ब्रेक का भी कोई झंझट नहीं है। इसमें स्पीड, राइट, लेफ्ट टर्न सभी कंप्यूटर से ही ऑपरेट होंगे। वहीं, एक्सीडेंट रोकने में भी कार खुद ही मदद करेगी। यूनिति कंपनी के सीईओ लेविस ने बताया कि कार में सेंसर लगाए गए हैं। किसी दूसरे वाहन से तय लिमिट आने पर कार की स्पीड कम होने लगेगी। उन्होंने बताया कि लोग सुरक्षित सफर कार में कर सकेंगे। कार में पीछे की तरफ 2 बैटरी लगाई गई है। 2 शीटर कार भी बेहतरीन है। इसमें एक सीट आगे और दूसरी पीछे की तरफ है। बाइक की तरह ही कार में सीट लगाई गई है। हालांकि, यह कार अभी यूरोपियन देश फ्रांस, स्वीडन जैसे देशों में ही चल रही है। कंपनी के सीईओ की मानें तो जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
अक्टूबर तक आएगी यूनिति की पहली कार
यूनिति कंपनी के सीईओ लेविस ने बताया कि कंपनी की तरफ से भारत में कार लॉन्चिंग की तैयारी कर दी गई है। कंपनी की तरफ से अक्टूबर तक 5 शीटर यूनिति कार लॉन्च की जाएगी। इस कार की भी खासियत समान है। बैटरी फुल चार्ज होने पर यह कार 250 किलोमीटर चलेगी। जरूरत पड़ने पर इसकी बैटरी 30 मिनट में 70 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। कंपनी के सीईओ ने बताया कि फिलहाल कार गुरुग्राम में तैयार की जा रही है। साथ ही देश के 70 शहरों में शोरूम खोले जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से भारत में लॉन्च होने वाली यह पहली कार होगी। फिलहाल, इसकी कीमत 7 लाख 14 हजार होगी। यह भी इलेक्ट्रिक कार होगी।
बता दें कि इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से ऑटो एक्सपो की शुरूआत हो गई है। आमलोगों के लिए 9 से 14 फरवरी तक ऑटो एक्सपो में एंर्टी दी जाएगी। इसमें देश-विदेश की 50 से ज्यादा टू—व्हीलर, फोर व्हीलर और कर्मिशयल वाहन निर्माता कंपनी हिस्सा ले रही है। पहले दिन 65 से ज्यादा नए वाहनों की लॉन्चिंग की गई। वहीं, गुरुवार को नए वाहनों की लॉन्चिंग की गई।
Updated on:
8 Feb 2018, 5:42 PM IST
Published on:
8 Feb 2018, 5:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.