4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दो दबंग भाजपा नेताओं ने सरेआम चुनाव अधिकारी को दी भद्दी-भद्दी गालियां, देखें वीडियो-

किसान सहकारी समिति के चुनाव को लेकर पुलिस थाने में भाजपा नेताओं ने की अभद्रता, वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2018, 1:08 PM IST

bijnor

बिजनौर. स्योहारा थाना क्षेत्र में भाजपा के दो दबंग नेताओं ने सहकारी संघ के चुनाव को लेकर आपा खो दिया। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने थाने में ही पुलिस की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। वहीं पुलिस भी सत्ता के दबाव में मूकदर्शक की भूमिका निभाती नजर आई।

यह भी पढ़ें- आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश के बाद इस प्रोफेसर का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो-

दरअसल शनिवार को किसान सहकारी समिति के चुनाव के दौरान जनपद के थाना स्योहारा पर सहकारी संघ के तहत चेयरमैन व डेलीगेशन के चुनाव के पर्चों की प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया के दौरान समिति सदस्य रोहताश व निर्वाचन अधिकारी से भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष डाक्टर विनीत देवरा और अनिल कुशवाहा की चुनाव को लेकर गर्मागरम बहस हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन इस दौरान भी भाजपा नेताओं ने भद्दी भद्दी गालियां दी। हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा की गई इस अभद्रता का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: हो जाएं तैयार, 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए आ रही 15 लाख नौकरियां

निर्वाचन अधिकारी विशेष कुमार ने आरोप लगाया कि किसान सहकारी समिति संघ के चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे के बाद पर्चे जमा करने का समय समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा के दो दबंग नेता अनिल कुशवाहा व डाक्टर विनीत देवरा जबरन 12 बजे के बाद चुनाव अधिकारी पर पर्चा जमा करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने जब मना किया तो सत्ता के नशे में चूर दोनों नेताओं ने खुलेआम थाने में ही गाली गलौच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- आजम बोले- हमने भैंसों के लिए अपना घर गिरवी रखा, भाजपा बताए घोटालेबाजों ने क्या रखा

वहीं इस पूरे मामले में संघ के एमडी ने दोनों नेताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाने में गाली गलौच प्रकरण में स्योहारा एसओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभी जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य समाचार देखने के लिए यहां क्लिक करें-