हालांकि, लोकेंद्र सिंह चौहान के साथ कुछ विवाद जुड़े हुए थे, जो उनके दबंग होने के सबूत देते थे। पिछले साल अगस्त में उन पर कुछ लोगों ने हमला भी किया था। उन पर हमला तब हुआ था, जब वहां राज्यमंत्री अतुल गर्ग मौजूद थे। इसके अलावा उन पर रोडवेज के एक अधिकारी को सरेआम धमकाने का मामला भी सामने आया था। आरोप तो यह भी थे विधायक ने उस अधिकारी को कॉलर तक पकड़ लिया था। इससे पहले भी उन पर कई आरोप लगे थे।