कांग्रेस जिलाअध्यक्ष व पूर्व सासंद विजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को विश्वास में लें, और बतायें कि घोटाला करने वालों का सरकार से क्या रिश्ता है। विजेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र, शिक्षकों व किसानों से मन की बात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वास दिलायें कि इन घोटालेबाजों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता का पैसा घोटाले में जा रहा है और यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है।