बरेली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टरर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में नए उद्योग धंधे लगाने के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार की पूरी मशीनरी इसकी तैयारी में जुटी हुई है। इस इंवेस्टरर्स समिट में बरेली के भी प्रोडक्ट प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें फर्नीचर पार्क, बायो टेक्नोलॉजी पार्क सबसे महत्त्वपूर्ण प्रोजकेट हैं। इंवेस्टरर्स समिट में 1865 करोड़ के 38 प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। बरेली के प्रमुख कारोबारी कंपनियां मारिया डे, बीएल एग्रो, रामा श्यामा पेपर मिल, एनपी एग्रो समेत कई इंडस्ट्री के प्रोडक्ट इंवेस्टरर्स समिट में प्रस्तुत किए जाएंगे।