4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बंधी होने के बावजूद पीएम मोदी को बोल दी ये बातें

मोदी सरकार के कार्यकाल में हो रहे बैंक घोटालों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Feb 2018, 1:35 AM IST

meerut

मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों-अरबों रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार के शासनकाल में पंजाब नेशनल बैंक का 11 हजार 400 करोड़ रुपये के घोटाले में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री की संलिप्तता है। भाजपा सरकार ने घोटालों में संलिप्त ललित मोदी व विजय माल्या को देश से फरार होने में मदद की है। उसी तरह से पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के दोषी नीरव मोदी व उसके मामा चोक्सी जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने एक सभा में चोक्सी भाई के नाम से कई बार संबोधित करते हुए टीवी चैनलों पर दिखाया गया था, को देश से फरार होने में मदद की है। आरोप है कि सीबीआई द्वारा नीरव मोदी के विरूद्ध दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि नीरव मोदी व उसके मामा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में जो 11 हजार 400 करोड रूपये का घोटाला किया गया है वह मोदी सरकार के शासनकाल में वर्ष 2016-17 में किया गया है।

यह भी पढ़ेंः होली पर यहां के किसानों को 148 करोड़ का तोेेहफा!

यह भी पढ़ेंः अब इस सिद्धपीठ पिंडी का आरओ जल से होगा अभिषेक

झूठ का सहारा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक पंडित जयनरायण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार इस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवार्इ करने के नाम पर झूठ का सहारा ले रही है। ऐसा करके वह सभी घोटालेबाजों को बचा रही है। कांग्रेसी नेता और आरटीआर्इ एक्टिविस्ट डा. संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाए कि नीरव मोदी के ठिकानों पर जो छापा मारा गया और मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि छह हजार करोड़ रुपये के सोना व हीरे के जेवरात बरामद किए गए हैं, यह जनता को झूठ बोला गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो उन बक्सों को मीडिया के सामने खोला जाए, जिससे जनता के सामने सच्चाई आ सके। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्टपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट बैंच के लिए वकीलों के साथ नहीं जाएंगे सांसद तो चलेगा 'हल्ला बोल'

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रोदयः जैसे-जैसे 25 फरवरी पास आ रही है, विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ने लगी है

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश