5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ की महिला का आरोप, देवबंद में होता है धर्म परिवर्तन

एक महिला ने आरोप लगाया है कि देवबंद में धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

2 min read
Google source verification
woman claim Deoband happens in religion change

मेरठ। यहां की एक महिला ने देवबंद के मुसलमानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, देवबंद में धर्म परिवर्तन का काम कराया जाता है। इस आरोप के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं, कुछ हिन्दू संगठन अब इस मसले को भुनाने में भी लग गए हैं। हालांकि, मामला केवल धर्म परिवर्तन का नहीं है, बल्कि रेप और शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का भी है।


यह है पूरा मामला...

हिन्दू महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में पिता और भाई नहीं है। वो एक मीडिल क्लास परिवार से आती है। घर में कोई कमाने वाला न होने के कारन महिला ने नौकरी करने का फैसला किया। महिला की मानें तो एक वर्ष पूर्व वो सहारनपुर से नौकरी करने के लिए मेरठ आई, जहां वो शास्त्रीनगर स्थित एक महिला के घर किराए पर रहने लगी। लेकिन कुछ दिन बाद ही उस महिला का देवर हसन परवेज अपनी भाभी के घर आने लगा। इसी दौरान परवेज की मुलाकात इस महिला से हुई। महिला का आरोप है कि परवेज ने पहले तो उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और फिर शादी का। परवेज की बात मानकर उसने घर छोड़ दिया और परवेज के बताए हुए श्यामनगर स्थित घर में शिफ्ट हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर परवेज लगातार उसका बलात्कार करता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद परवेज ने शादी करने से पहले पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी। महिला ने परवेज की बात मान ली और परवेज के साथ देवबंद के रशीदिया मस्जिद पहुंची। वहां एक मौलाना ने कलमा पढ़वाया और नाम बदलवाकर कहा आपका धर्म परिवर्तन हो गया है। पीड़िता फिर मेरठ पहुंची और फिर से हसन परवेज से शादी करने की बात कही। परवेज ने काफी दिनों तक पीड़िता को झांसे में रखा। इस दौरान उसने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए, जिससे महिला फिर गर्भवती हो गई। लेकिन, एक बार फिर परवेज ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद महिला ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया तो आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता की अश्लील वीडियो होने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मजबूर होकर महिला प्रताड़ित होती रही। लेकिन, 10 फरवरी को परवेज की शादी होना तय हुआ तो पीड़िता से रुका नहीं गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

आरोपी लड़का हुआ गिरफ्तार

एसपी मान सिंह ने बताया कि यह लिसाड़ी गेट थाने का मामला है। महिला मूलरूप से सहारनपुर की रहने वाली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सच्चाई सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग