मेरठ

इन पढ़े-लिखे युवकों ने किसान के साथ किया कुछ एेसा कि पुलिस भी हो गर्इ हैरान

पुलिस ने जांच में पकड़ा दोनों को, किसी को विश्वास नहीं हो रहा

2 min read
Jun 06, 2018
इन पढ़े-लिखे युवकों ने एक किसान के साथ किया कुछ एेसा कि पुलिस भी हो गर्इ हैरान

मेरठ। चंद पैसों के लालच में आजकल के युवा जरायम की दुनिया में कदम रखने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया जहां एक साइकिल सवार किसान से पढ़ने- लिखे दो युवाओं ने वह काम किया कि जब पुलिस ने इन दोनों को पकड़ा, तो पुलिस भी हैरान रह गर्इ।

ये भी पढ़ें

कैराना में धमाकेदार जीत का अहसास रालोद एेसे कराएगी भाजपार्इ सूरमाआें को, यह चल रही तैयारी

एक लाख रुपये की लूट

सरूरपुर के इन दोनों युवकों के नाम गौरव आैर विकास हैं। दोनों पढ़ार्इ करने के बाद कम्पीटिशन की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों युवकों ने एक जून को गांव के ही बैंक में बुजुर्ग किसान को एक लाख रुपये गिनते देख लिया था। नोट गिनने के बाद किसान साइकिल से अपने घर जाने लगा तो ये दोनों उसके पीछे लग गए आैर रास्ते में तमंचे निकालकर किसान से सारे पैसे छीन लिए। साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि पुलिस में इसकी सूचना दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद किसान ने ग्राम प्रधान आैर गांव के अन्य लोगों के साथ सरूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करार्इ।

पुलिस जांच में रह गर्इ दंग

किसान से लूट करने के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो यह बात सामने आयी कि दो युवक लूट की घटना वाले दिन से गायब हैं। पुलिस ने जांच आगे बढ़ार्इ तो गौरव व विकास पर शक गया आैर जब पुलिस ने इनसे कड़ार्इ से पूछताछ की तो इन्होंने एक लाख रुपये की लूट करने की बात स्वीकारी। इन्होंने पुलिस को बताया कि यह उनका पहला अपराध है। किसान के पास एक लाख रुपये देखकर इनके मन में लालच आ गया था आैर उन्होंने एेसी योजना बनार्इ कि कोर्इ उन्हें पहचान भी नहीं पाए आैर पैसे भी आ जाएं। लूट के बाद पुलिस की जांच में दोनों पकड़े गए। इनके पास से 91 हजार रुपये आैर दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

ये इनामी बदमाश गोकशी करते थे, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एेसे किया दोनों को काबू
Published on:
06 Jun 2018 08:17 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड