मेरठ

नेशनल हाइवे पर टोल वसूली पर भाजपा ने जताया विरोध तो दो महीने के लिए लगी रोक, देखें वीडियो

Highlights कैंट बोर्ड की आपात बैठक में लिया गया अहम फैसला दिल्ली, रुड़की और मवाना रोड पर बनाए गए थे टोल प्वाइंट बैठक के दौरान काफी संख्या में भाजपाई पहुंचे कैंट बोर्ड  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 5:01 PM IST
meerut

मेरठ। कैंट बोर्ड द्वारा टोल बनाकर की दिल्ली, रुड़की और मवाना हाइवे पर की जा रही वसूली को लेकर गुरुवार को कैंट बोर्ड में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा कैंट विधानसभा के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में टोल वसूली का मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि मानमाने टोल पर अगले दो महीने तक के लिए रोक लगा दी जाए। सभी टोलों पर अब कोई टैक्स नहीं वसूला जाए। इतना ही नहीं इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई। जो कैंट बोर्ड के टोल टैक्स के छोड़े गए ठेकों की समीक्षा करेगी। वहीं यह कमेटी कैंट बोर्ड के क्षेत्र का निर्धारण भी करेगी। बैठक के दौरान काफी संख्या में भाजपाई पहुंच गए थे।

इस बारे में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कैंट बोर्ड मनमाना रवैया अपना रहा है। जिसके चलते महानगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैंट बोर्ड अवैध तरीके से वसूली में जटा हुआ है। इसका विरोध किया गया। डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की गई। अब कैंट बोर्ड की बैठक में आगामी दो महीने के लिए ये वसूली रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि कैंट बोर्ड अपनी सीमा में कर वसूली करें उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वहीं कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी ने बताया कि ऐसा कोई काम नहीं करने दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता और महानगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ जाए।

यह था मामला रूकृ कैंट बोर्ड द्वारा टोल बूथ बनाकर वूसली कर रहे लोगों के खिलाफ कैंट विधायक और ट्रांसपोटरों ने मोर्चा खोल दिया था। ट्रांसपोर्टरों ने मौके पर पहुंचकर अवैध वसूली कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और यहां बने टोल बूथ को उखाड़ फेंका था। इसके बाद कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और ट्रांसपोर्टर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और डीएम अनिल ढींगरा से इस संबंध में संज्ञान लेने की बात कही थी।

जानकारी के अनुसार एनएच 58 पर चल रहे वाहनों को जबरदस्ती कैंट रोड की तरफ मोड़ा जा रहा था। यहां फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने टोल बूथ बनाकर कुछ लोग वसूली कर रहे थे। वहीं इस पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर डीएम कार्यालय पहुंच गए थे। आज इस समस्या का समाधान कैंट बोर्ड की बैठक में निकाल दिया गया। जिसमें आगामी दो महीने के लिए कैंट बोर्ड ने टोल नाकों पर टैक्स वसूली को रोक दिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला