मेरठ

बसपा के इस कद्दावर नेता की वजह से मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से लाया गया था बागपत

बसपा नेता ने दिया बड़ा बयान कहीं ये बात
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 2:06 PM IST
munna bajrangi
इस बसपा नेता की वजह से मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से लाया गया था बागपत

बागपत।बागपत कारागार में सोमवार सुबह को हुर्इ सात लाख रुपये के र्इनामी आैर डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया है। वहीं आप को बता दें कि मुन्ना बजरंगी को बागपत की जेल में एक पेशी पर लगाया गया था। दरअसल यह पेशी बसपा के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी आैर इतने लाख रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में थी। लेकिन मामले में सुनवार्इ होने से पहले ही बजरंगी की गोलियों भूनकर हत्या कर दी गर्इ।

बसपा नेता की वजह से इस मामले में आज होनी थी पेशी

जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले ही बड़ौत में विधायक रह चुके बसपा के कद्दावर नेता लोकेश दीक्षित को दस लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी। पूर्व विधायक का आरोप है कि उनकों यह धमकी मुन्ना बजरंगी ने दी थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें उन्होंने बताया था कि जेल में बंद मुन्ना बजरंगी ने उन्हें दस लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में सोमवार को मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। इसके लिए बदमाश मुन्ना को रविवार रात को ही झांसी से बागपत कोर्ट में शिफ्ट किया था।

बसपा नेता ने जानकारी मिलते ही कहीं ये बात

वहीं मुन्ना बजरंगी पर मुकदमा दर्ज कराने वाले बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने मामले की जानकारी मिलते ही कहा कि यह बहुत ही गलत हुआ। यह नहीं होना चाहिए था।इसके साथ ही उन्होंने बजरंगी की हत्या को जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया था।

40 हत्याओं का दोषी रहा है आरोपी मुन्ना बजरंगी

वहीं यूपी में डाॅन के नाम से कुख्यात बने मुन्ना बजरंगी ने कुछ समय पहले ही दावा किया था कि उसने अपने 20 साल के आपराधिक जीवन में 40 हत्याएं की हैं। खौफ का पर्याय रहे मुन्ना बजरंगी का भी खौफ आज खत्म हो गया। भले ही पुलिस उसको यह सजा ना दे पाई हो। लेकिन बागपत की जेल उसके लिये काल बन गयी ।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला