31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Don Munna Bajrangi Murder : तस्वीरों में देखें, सात लाख के इनामी मुन्ना बजरंगी की कहानी

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी हत्याकांड : मुन्ना बजरंगी की पेशी से पहले ही जेल में हुर्इ हत्या, सुनील राठी ने सर में मारी गोली
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 4:55 PM IST

munna bajrangi

उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में मुन्ना बजरंगी के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। वह पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुका था।जिसके बाद 29 अक्टूबर 2009 को दिल्ली पुलिस ने मुन्ना बजरंगी को मुंबई के मलाड इलाके में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया था।इसी के बाद से वह जेल में बंद था।हाल में मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में था।रविवार रात रात को एक मामले में मुन्ना बजरंगी को पेशी पर बागपत जेल लाया गया था। यहीं पर सोमवार सुबह मुन्ना की जेल के अंदर ही हत्या कर दी गई।मुन्ना बजरंगी पर पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी का आरोप था। जिसकी सुनवाई के लिए आज उसको कोर्ट में पेश किया जाना था।

munna bajrangi real name prem prakash

मुन्ना बजरंगी के नाम से मशहूर हुए बदमाश का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह है। उसका जन्म 1967 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूरा दयाल गांव में हुआ था। उसके पिता पारसनाथ सिंह उसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोए थे। मगर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी को यह मंजूर नही था, और उसके शोकिया मिजाज ने उसको जुर्म की दुनिया का बदमाश बना दिया।

criminal munna bajrangi

जानकारों की माने तो पूर्वांचल में अपने नाम का डंका बजाने के लिए मुन्ना बजरंगी को 90 के दशक में पूर्वांचल के बाहुबली माफिया और राजनेता मुख्तार अंसारी का साथ मिल गया। मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया से राजनीति में कदम रखा दिया और 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मऊ से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद मुन्ना बजरंगी की ताकत में और इजाफा हो गया। जिसके बाद मुन्ना सरकारी ठेकों को प्रभावित करने लगा था।

munna bajrangi

एक और पुर्वाचल में मुन्ना का रूतबा बढ़ता जा रहा था और दूसरी और विधायक कृष्णानंद राय भी अपने वजूद को लेकर सामने आया गया।जिसमे बाद मुख्तार अंसारी ने मुन्ना बजरंगी से भाजपा विधायक कृष्णानंद राय को खत्म करने की साजिश रची।और उसी के चलते 29 नवंबर 2005 को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के कहने पर मुन्ना बजरंगी ने कृष्णानंद राय को दिन दहाड़े मौत की नींद सुला दिया। इस हत्याकांड ने सूबे के सियासी हलकों में हलचल मचा दी। हर कोई मुन्ना बजरंगी के नाम से खौफ खाने लगा। इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह मोस्ट वॉन्टेड बन गया था।

baghpat jail

पेशी के लिए झांसी से लाए गए मुन्ना बजरंगी की सोमवार सुबह बागपत की इसी जेल में हत्या कर दी गर्इ। उसको गोली माकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं जिला प्रशासन इसकी तहकीकात कर रहा है।आखिर जेल में हथियार कैसे पहुंच गया। इस मामले को लेकर सीएम योगी ने भी जांच के अादेश जारी कर दिए है।