मेरठ

Big Breaking: मेरठ के ऊपर एयरक्राफ्ट से गिरे विस्फोटक पदार्थ, मकान आैर कार में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप!

ग्रामीणों ने बताया- एयरक्राफ्ट से निकल रही थी चिंगारी, इस मामले में फाेरेंसिक टीम जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 11:53 PM IST
meerut
Big Breaking: मेरठ के ऊपर एयरक्राफ्ट से गिरे विस्फोटक पदार्थ, मकान की छत आैर कार में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप!

मेरठ। मेरठ के गांव माछरा में बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे बड़ा हादसा होते-हाेते बचा। माछरा के काफी नीचे से गुजर रहे एक एयरक्राफ्ट से कुछ विस्फोटक सामग्री इस गांव के कुछ घरों में गिरी। इस विस्फोटक से एक छत के ऊपर रखी सूखी घास (पुआल) में आग लग गर्इ, जबकि इस विस्फोटक का कुछ हिस्सा पास ही खड़ी कार में गिरा, जिससे कार कुछ हिस्सा जल गया। एयरक्राफ्ट के काफी नीचे से गुजरने आैर विस्फोटक जैसे पदार्थ गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के आला अफसर भी यहां पहुंचे आैर फाेरेंसिक टीम भी बुला ली गर्इ। फोरेंसिक टीम ने इस विस्फोटक जैसे पदार्थों को अपने कब्जे में करके निरीक्षण के लिए साथ ले गर्इ है। सीआे किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने एयरक्राफ्ट से कोर्इ शैल गिरने से उसमें विस्फोट होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे संभवत़ मकान की छत आैर कार को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

गांव माछरा के बहुत नीचे से गुजरा एयरक्राफ्ट

माछरा के ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे एक एयरक्राफ्ट काफी नीचे से गुजरा तो सभी लोगों में अफरातफरी मच गर्इ, लेकिन जैसे ही यह नरेश त्यागी के घर के ऊपर से गुजरा तो इसमें से कुछ सामान गिरा आैर इस सामान के गिरते ही यहां रखी सूखी घास में आग लग गर्इ, जबकि पास ही खड़ी कार के उपर भी ये सामान गिरे। उन्होंने बताया कि इन सामानों के यहां गिरते ही आग लग गर्इ थी। ये विस्फोटक जैसे सामान धातु के बने हुए हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी करीब दो घंटे तक यहां जांच-पड़ताल की आैर अपने साथ ये रहस्यमय विस्फोटक जैसे दिखने वाले सामान को जांच के लिए अपने साथ ले गर्इ। इस घटना से माछरा ही नहीं आसपास के गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
3 Oct 2018, 11:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला