मेरठ

इन्होंने खीर आैर काॅफी क्या ली, पहुंच गए अस्पताल, चाची पर लग रहे ये आरोप!

मेरठ के लिसाड़ी गेट की घटना, पूरा परिवार बाहर नहीं निकला, तब पुलिस को जानकारी दी मोहल्ले के लोगों ने  
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 10:20 AM IST
meerut

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मौहल्ला मजीदनगर में एक परिवार के मुखिया समेत सात लोगों को जहरीली खीर आैर काॅफी पिलाने का मामला सामने आया है। यह परिवार रात से लेकर अगले दिन दोपहर तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। मौहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले के पीछे क्या रंजिश है, इसे लेकर कोई अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस इस मामले में जांच करने केे बाद कुछ बताने की बात कह रही है।

यह है पूरा मामला

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मौहल्ला मजीदनगर निवासी शकील मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना बुधवार की शाम की है। बताते हैं कि शकील की चाची जो पास ही रहती हैं, अपने परिवार के साथ शकील के घर पहुंची। इस समय वह अपने घर से बनी हुई खीर व दूध लायी थी। शकील की चाची शमा, पत्नी हलीम, बेटे नदीम, बेटी शबाना ने इस परिवार को खीर खिलाने के बाद काॅफी कुछ देर बाद शकील उसकी पत्नी रेशमा, बेटी आशिया, नाजिया, इरम, शकील की मां आमना, भतीजी सना, सीमा समेत कई लोग बेहोश होने लगे। यहां तक कि यह परिवार पूरी रात बेहोशी में रहा और सवेरा होने पर भी किसी की आंख नहीं खुली। शकील व उसके परिवारी की बेहोशी नहीं टूटी, घर के अंदर से किसी की आवाज नहीं आयी तो पड़ोस के लोगों ने शकील के घर के बाहर खड़े होकर आवाज लगायी। जब कोई जवाब नहीं मिला तो लोग घर के अंदर पहुंचे, जहां पूरा परिवार बेहोश था।

मोहल्लेवालों ने पुलिस को जानकारी दी

लोगों ने इसकी जानकारी लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी को उपचार के लिए प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शकील व उसके भाई साजिद का कहना है कि किसी रंजिश के चलते उसकी चाची शमा ने हत्या के इरादे से उन्हें खाने में ज़हर दिया है। घटना के पीछे वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।। हालांकि पीड़ित परिवार अभी तक अपने रिश्तेदारों को ही साजिश का आरोपी बता रहा है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले को हादसा या साजिश दोनों मान कर चली रही है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि इस वारदात में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला