मेरठ

पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद बुला ली पुलिस

Highlights - बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने कहा- अब परिवार को मिलेगा सकून- Meerut के थाना परतापुर के बृज विहारी कालोनी का मामला- पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2020, 12:35 PM IST
meerut3.jpg

मेरठ. बेटे की नशे की आदतों ( Drug addiction ) से परेशान पिता ने उसकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या ( Murder ) कर दी है। पिता के अनुसार, वह बेटे को कई बार समझा चुका था, लेकिन इसके बाद भी बेटा बातों को नहीं मान रहा था। इससे परेशान होकर ही पिता यह कदम उठाया है। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मेरठ ( Meerut ) परतापुर की बृज विहार कालोनी में दयाराम कश्यप का परिवार रहता है। दयाराम ने नशेड़ी बेटे की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी और खुद ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। पिता का कहना है कि बेटे ने ही उस पर पहले ईंट से वार किया था।

बताया जा रहा है कि दयाराम का 20 वर्षीय बेटा ललित कश्यप नशे का आदी था। शराब के साथ-साथ नशीली गोलियों का सेवन भी करता था। दयाराम ने बताया कि काफी दिनों से वह बेटे ललित को रोकने की कोशिश कर रहा था। वह नशे में चोरी की वारदातें भी करने लगा था। घर में नशे की हालत में लेटे बेटे को पिता ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पिता पर ही ईंट से वार कर दिया। उसके बाद दयाराम ने डंडे से ललित को पीट-पीटकर तब तक मारा जब तक उसकी सांसे नहीं थमी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि ललित की वजह से पूरा परिवार परेशान था। अब परिवार को थोड़ा सकून मिलेगा। सीओ परतापुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता-पुत्र में आपसी विवाद के चलते पिता ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला