मेरठ

संदिग्ध परिस्थिति में 5 बच्चों के पिता ने लगा ली फांसी, Lockdown के बाद से चल रहा था परेशान

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की जाकिर कालोनी का मामला मोहल्ले के लोगों ने कहा- बता रहे भूख से परेशान था युवक पुलिस ने कहा- पति और पत्नी के झगड़े में लगाई फांसी  
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2020, 7:21 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन के बीच पांच बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से युवक काफी परेशानी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर 6 का है। जहां पर गफ्फार अपने पांच बच्चों के साथ रहता था। थाना लिसाडी गेट एसओ की मानें तो युवक का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ ने बताया कि परिवार काफी संपन्न है और घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया में युवक के भूख से मरने की खबर का खंडन करते हुए एसओ ने बताया कि परिवार के पास खाने-पीने की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके कारण युवक ने आत्महत्या की है।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से आर्थिक परेशानियों को लेकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी। लोगों का कहना है कि परेशान होकर कारोबार न होने की वजह से गफ्फार ने आज अपनी मौत को गले लगा लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है गफ्फार तभी से काफी परेशान चल रहा था। और कई रोज़ से बच्चे भूखे थे। कहीं से भी कुछ भी खाने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया था। जिसके चलते वह आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। इसी बात को लेकर गफ्फार ने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक की मौत के बाद से उसके बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान