जब सीएमओ की मां विमला सिंह से बात की तो वह बोली सबको तो घर के भीतर रहने के लिए कहता है उनका बेटा, लेकिन खुद बाहर बाहर रहता है। उनको भी अन्य मां की तरह अपने बेटे की चिंता रहती है। विमला भी चाहती हैं कि उनका बेटा भी शाम को और लोगों की तरह घर आ जाए। उन्होंने कहा कि जब तक बेटा रात में घर नहीं आ जाता और खाना नहीं खा लेता, वह जागती रहती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जल्दी से इस बीमारी को देश से समाप्त करे। भगवान उनके बेटे की रक्षा करे, जिससे वह कोरोना वायरस से मेरठवासियों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा हम सब घर के लोग इस समय पूरी तरह से अपने बेटे के साथ हैं, जो कोरोना वायरस से बचाने में रात दिन एक कर रहा है।