मेरठ

युवती से छेड़छाड़ हुई छेड़छाड़ तो जमकर चली तलवार और धारदार हथियार, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -दो पक्षों में हुआ जमकर बवाल कई लोग घायल -घायल अस्पताल में भर्ती,दो की हालत गंभीर -सामान लेकर घर लौट रही युवती से की छेड़छाड़
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2020, 12:10 PM IST
screenshot_from_2020-12-16_11-58-03.png

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। जिले में एक बार फिर से छेड़छाड़ की घटना को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर तलवार चली और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार किया गया। घटना थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाईनगर की है। जहां पर बाजार से सामान लेकर लौट रही युवती से छेड़छ़ाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं तलवार और धारदार हथियार चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिये हैं। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है।

दरअसल, थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाईनगर में युवती, बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गली में खड़े युवकों फरमान, रियान, गुलफाम, और समद ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उठा ले जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने अपने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। युवती के पक्ष से कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इसी दौरान आरोपी पक्ष के युवक तलवार और धारदार हथियार निकाल लाए। युवती के परिवार पर हमला कर दिया। जमकर बवाल और खून खराबा हुआ।

युवती के दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस दौरान नौचंदी पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर ही कुछ आरोपियों को दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवे, कातिलाना हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला