पिछले दो दिन से ठंड के मामले में मुजफ्फरनगर प्रदेश के शहरों में पहले पायदान पर था, लेकिन मेरठ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम पांच डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.2 डिग्री रहा, जिसके चलते मेरठ प्रदेश में पहले नंबर पर आ चुका है।