मेरठ

अग्निशमन सप्ताह में यहां लगी चाैथी भीषण आग, लाखों रुपये के कैरम बोर्ड की लकड़ी स्वाहा

मेरठ के मोहकमपुर क्षेत्र में कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, आवासीय कालोनी में फैक्ट्री चलाने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 7:01 PM IST
meerut

मेरठ। गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय अग्निशमन पखवाड़ा चल रहा है। अग्निशमन विभाग लोगों को आग से बचाव की जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। जिले में एक सप्ताह के भीतर कल रात हुई अग्निकांड की यह चौथी घटना है। कैरम बोर्ड की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों को आग लगने का पता लगा तो उन्होंने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग उनके काबू में नहीं आई तो फिर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।

लाखों रुपये की लकड़ी राख

घटना मेरठ के थाना क्षेत्र के मोहकमपुर इलाके की है। जहां आवासीय कॉलोनी में कैरम बोर्ड की अवैध तरीके से फैक्ट्री बनाई गई है। इस फैकट्री में लाखों रुपए की लकड़ी रखी हुई थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटें मकान से बाहर निकलने लगी। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि दमकल विभाग के अधिकारी अब फैक्ट्री पर कार्रवाई करने का मन बना रहे हैं। अग्निकांड में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया, लेकिन बड़ी बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बड़ा सवाल यही है क्या अग्निशमन विभाग शहर में हादसों का इंतजार करता है। आखिर आवासीय कॉलोनी में इस तरह की फैक्ट्रियां क्यों बनने दी जा रही है।

आवासीय कालोनी में फैक्ट्रियां हटवाएगा विभाग

अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आबादी के बीच खुली ऐसी फैक्ट्री लोगों की जान के लिए खतरा होती है। जरा सी लापरवाही के कारण इन फैक्ट्रियों में आग लग जाती है। जब तक आग पर काबू पाया जाए तब तक काफी देर हो चुकी होती है। जिले में खुली ऐसी फैक्ट्रियों को चिन्हित कर हटाने का नोटिस दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला