23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित किशोरी से गैंगरेप के बाद हुर्इ पंचायत से पुलिस अफसरों में हड़कंप, दो आरोपी पकड़े

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में खाप पंचायत ने तीन लाख रुपये में फैसले का बनाया था दबाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 12:10 PM IST

meerut

मेरठ। एक बेहद हैरान कर देने वाले मामले में खाप पंचायत ने गैंगरेप की शिकार दलित नाबालिग पीड़िता पर तीन लाख रुपये के बदले मामले रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया था। घटना मेरठ के खरखौदा इलाके की है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की। खबरों के मुताबिक गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत में गैंगरेप मामले में समझौते की खबर मिली थी। केस फाइल कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस के मुताबिक परिवार और पंचायत खुद से मामले में समझौते का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अब केस पुलिस के हाथ में है। उन्होंने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः Up board result 2018: रिजल्ट के लिए नहीं करना होगा पूरे दिन इंतजार दोपहर एक बजे होगा घोषित

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

16 साल की पीड़िता से किया था दुष्कर्म

16 साल की पीड़िता के पिता के अनुसार तीन महीने पहले पवन और विपिन नाम के दो युवकों ने पड़ोसी गांव में उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

यह भी पढ़ेंः करोड़ों की ठगी करने वाला इस तरह पकड़ा गया, जरा इसके कारनामे पढ़िए...

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

गैंगरेप कर बनाया एमएमएस

यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का एमएमएस बनाया और पुलिस को मामले के बारे में न बताने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परिवार को इस बारे में तब पता चला जब पिछले दिनों गर्भपात होने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया गया, बल्कि उस पर गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (गैंगरेप) और 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) के साथ पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पंचायत में बोली लगाने वालों की तलाश

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत में बोली लगाने वाले लोगों की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार कर लेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग